वितरित किये गए कम्बल व अन्य उपहार
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। नैनी मण्डल अनु. मोर्चा भाजपा प्रयागराज के तत्वाधान में इंदलपुर गंगोत्री नगर डांडी वार्ड नम्बर 1 महेवा में नैनी जोन 5 के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को कम्मल व अन्य उपहार वितरित किये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रजेश सोनकर महानगर अध्यक्ष अनु. मोर्चा भाजपा ने दीप प्रज्जवलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की। ततपश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का डा. ओम प्रकाश आर्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा की उपलब्धियों को बताया साथ ही टिपल इंजन की सरकार बनाने में आम जनमानस से अपील की। कार्यक्रम का संचालन रणविजय सिंह डब्बू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरसिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, अजय हेला, राज कुमार भारतीय, दिनेश कौनजिया, मनीष भारतीय, विक्रम, दिलीप केसरवानी नैनी मंडल अध्यक्ष, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें