लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। अच्छे, सच्चे और मजबूत लोकतंत्र हेतु सभी को मतदान करना बहुत जरूरी है। मतदान यज्ञ के समान एक पुनीत कार्य है जिससे हम सब वोट देकर अपने देश समाज के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। सभी बच्चे इसके लिए अपने घर, गांव, पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करें। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इं का.में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के पूर्व प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने यह बातें बच्चों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए कही। बच्चों ने सुन्दर और आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में तनवीर फात्मा को पहला, रहनुमा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।अदीबा तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल से निकली जागरूकता रैली रामपुर चौराहे से होकर वापस विद्यालय पहुंचने के बाद सभी ने मतदान के प्रति संकल्प लिया।इस मौके पर प्रवक्ता जीतेन्द्र कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, मो.परवेज सिद्दीकी, चन्द्र शेखर सिंह, सुधा सिंह समेत शिक्षक कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































