V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

काल्पनिक रिपोर्टिंग न करें मीडिया चैनल: परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा मीडिया चैनलों से अपील की गई है कि काल्पनिक स्टोरी पोस्ट कर सरकारी योजनाओं को बदनाम ना करें अभी हाल में 27 दिसंबर 2022 को लक्ष्मणपुर विकासखंड से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री आवास में प्रधान द्वारा ₹10000 प्रति आवास घूस लेने को दर्शाया गया है, के संबंध में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर द्वारा स्थलीय सत्यापन कर शिकायतकर्ताओं का बयान लिया गया, जिसका शिकायत कर्ताओं द्वारा खंडन किया गया है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर द्वारा सत्यापन रिपोर्ट की वास्तविक स्थिति को अपने उच्चाधिकारी परियोजना निदेशक को लिखित अवगत कराया है। परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिनांक 29 दिसंबर तक 4062 परिवार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जा चुका है 40 परिवारों के खातों में ₹40000 की प्रथम किस्त अंतरित की जा चुकी है साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि यदि कहीं पर भ्रष्टाचार की प्रमाणित एवं सत्यापित सूचना मुझे प्राप्त होती है तो कठोरतम कार्यवाही करते हुए दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भिजवाने की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा मीडिया चैनलों से अपील की गई है कि काल्पनिक स्टोरी पोस्ट कर सरकारी योजनाओं को बदनाम ना करें अभी हाल में 27 दिसंबर 2022 को लक्ष्मणपुर विकासखंड से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री आवास में प्रधान द्वारा ₹10000 प्रति आवास घूस लेने को दर्शाया गया है, के संबंध में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर द्वारा स्थलीय सत्यापन कर शिकायतकर्ताओं का बयान लिया गया, जिसका शिकायत कर्ताओं द्वारा खंडन किया गया है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर द्वारा सत्यापन रिपोर्ट की वास्तविक स्थिति को अपने उच्चाधिकारी परियोजना निदेशक को लिखित अवगत कराया है। परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिनांक 29 दिसंबर तक 4062 परिवार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जा चुका है 40 परिवारों के खातों में ₹40000 की प्रथम किस्त अंतरित की जा चुकी है साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि यदि कहीं पर भ्रष्टाचार की प्रमाणित एवं सत्यापित सूचना मुझे प्राप्त होती है तो कठोरतम कार्यवाही करते हुए दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भिजवाने की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment