V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुरानी रंजिश में पीटा और बाइक भी तोड़ी

मऊआइमा (प्रयागराज)। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडे तथा लोहे की राड से जख्मी कर दिया। उसकी बाइक भी तोड दी। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम भिखनापुर अलावलपुर निवासी शिवमंगल पाल पुत्र बृजलाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ताक में लगे उसके गांव के दो लोग उस समय उसके ऊपर हमला कर दिए जब वह अपनी पुत्री को बाइक से लेने जा रहा था। शिवमंगल पाल का आरोप है कि  वह मरखामऊ ऊसरा के पास पहुंचे तभी उनके ऊपर हमला कर दिए और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। शिवमंगल पाल ने मऊआइमा थाने में शिवमूरत और अनुज उर्फ सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडे तथा लोहे की राड से जख्मी कर दिया। उसकी बाइक भी तोड दी। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम भिखनापुर अलावलपुर निवासी शिवमंगल पाल पुत्र बृजलाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ताक में लगे उसके गांव के दो लोग उस समय उसके ऊपर हमला कर दिए जब वह अपनी पुत्री को बाइक से लेने जा रहा था। शिवमंगल पाल का आरोप है कि  वह मरखामऊ ऊसरा के पास पहुंचे तभी उनके ऊपर हमला कर दिए और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। शिवमंगल पाल ने मऊआइमा थाने में शिवमूरत और अनुज उर्फ सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Comment