कार्यकर्ताओ का सम्मान करके ही कमल को खिलाया जा सकता हैः दिलीप चौरसिया
लोकमित्र ब्यूरो
नारीबारी (प्रयागराज)। भारतीय जनता पार्टी का एक मात्र लक्ष्य चप्पा-चप्पा कमल खिलाकर विकास का कीर्तिमान स्थापित कराना है। वह केवल देवतुल्य कार्यकर्ताओ के बल पर ही संभव है। उक्त बातें शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार जिला मानिटंरिंग टीम की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा और नवनियुक्त जिला मानिटरिंग टीम को शुभकामनाए दी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछ़डा मोर्चा दिलीप चौरसिया ने कार्यकर्ताओ का अंगवस्त्रम् भेट कर अभिनन्दंन करते हुए कहा कार्यकर्ताओ का सम्मान करके ही कमल को खिलाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिला मानिटरिंग प्रमुख व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियो का स्वागत करते हुए सभी मानिटरिंग टीम का आभार जताया। जिला मानिटरिंग प्रमुख व मन की बात के जिला संयोजक दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर मन की बात सुनने के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेई के चित्रो पर पुष्पार्चन करने की योजनाए बनाई। उन्होंने नवनियुक्त जिला मानिटरिंग टीम को बधाई दी। जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गीता सिंह, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज पाल, प्रवीण सिंह पटेल, प्रदीप कुमार मिश्र, आशूतोष तिवारी टिंकू, अमरेश तिवारी, मिथिलेश कुमार पांडेय, दिवाकर त्रिपाठी, दिनेश प्रजापति, पंकज कुमार पांडेय, संजीव कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार मिश्र, सतीश विश्वकर्मा आदि को सम्मानित किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































