V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एसपी ने लोकार्पण में प्रभारी निरीक्षक तथा ब्लाक प्रमुख का बढ़ाया हौसला, हुई सराहना

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाने में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक के जनसुनवाई कक्ष व महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण में एसपी सतपाल अंतिल ने सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के कार्यो की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने इन नवनिर्मित भवनो का लोकार्पण जब स्वयं न कर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह से करवाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी एसपी की सहृदयता को देख प्रफुल्लित हो उठे। वहीं पुलिस कप्तान की इस दरियादिली को देख कार्यक्रम मे मौजूद लोग भी उनकी सराहना करते दिखे। इसी तरह एसपी ने ब्लाक द्वारा थाना परिसर मे जनसुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय के योगदान को भी प्राथमिकता दी। खुद की मौजूदगी मे एसपी ने सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू के हाथों से ही सामुदायिक शौचालय की आधारशिला की रस्में पूरी करवायी। प्रमुख के द्वारा कप्तान की मौजूदगी में शिलान्यास देख कार्यक्रम मे मौजूद सांगीपुर ब्लाक के अधिकांश प्रधानों की भी बांछे खिल आयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाने में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक के जनसुनवाई कक्ष व महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण में एसपी सतपाल अंतिल ने सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के कार्यो की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने इन नवनिर्मित भवनो का लोकार्पण जब स्वयं न कर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह से करवाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी एसपी की सहृदयता को देख प्रफुल्लित हो उठे। वहीं पुलिस कप्तान की इस दरियादिली को देख कार्यक्रम मे मौजूद लोग भी उनकी सराहना करते दिखे। इसी तरह एसपी ने ब्लाक द्वारा थाना परिसर मे जनसुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय के योगदान को भी प्राथमिकता दी। खुद की मौजूदगी मे एसपी ने सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू के हाथों से ही सामुदायिक शौचालय की आधारशिला की रस्में पूरी करवायी। प्रमुख के द्वारा कप्तान की मौजूदगी में शिलान्यास देख कार्यक्रम मे मौजूद सांगीपुर ब्लाक के अधिकांश प्रधानों की भी बांछे खिल आयी।

Leave a Comment