V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपाईयों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

लालगंज, प्रतापगढ़। भारत देश व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालगंज में विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा किसान मोर्चा लालगंज मण्डल अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल के संयुक्त संयोजन में बडी संख्या में कार्यकर्ता संगम चौराहे से विरोध मार्च शुरू किया। पाकिस्तान व पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावट भुटटो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम लालगंज चौक पहुंचा। यहां लोगों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुटटो का पुतला फूंका और भारत देश तथा प्रधानमंत्री जिन्दाबाद के नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना, पवन वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा सांगीपुर मण्डल अध्यक्ष अमित वर्मा, रोहित सिंह, अरूण विश्वकर्मा, उमेश मिश्र, छोटे लाल वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय, राजेश मिश्र, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, मिथलेश जायसवाल, दिवाकर दुबे, शुभम सिंह, नितेश द्विवेदी, फैसल खान, अनिल, प्रभाकर, नोबुल तिवारी, रवीन्द्र मिश्र, राजेश तिवारी, राजेश्वर यादव, सोनू कौशल आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। भारत देश व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालगंज में विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा किसान मोर्चा लालगंज मण्डल अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल के संयुक्त संयोजन में बडी संख्या में कार्यकर्ता संगम चौराहे से विरोध मार्च शुरू किया। पाकिस्तान व पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावट भुटटो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम लालगंज चौक पहुंचा। यहां लोगों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुटटो का पुतला फूंका और भारत देश तथा प्रधानमंत्री जिन्दाबाद के नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना, पवन वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा सांगीपुर मण्डल अध्यक्ष अमित वर्मा, रोहित सिंह, अरूण विश्वकर्मा, उमेश मिश्र, छोटे लाल वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय, राजेश मिश्र, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, मिथलेश जायसवाल, दिवाकर दुबे, शुभम सिंह, नितेश द्विवेदी, फैसल खान, अनिल, प्रभाकर, नोबुल तिवारी, रवीन्द्र मिश्र, राजेश तिवारी, राजेश्वर यादव, सोनू कौशल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment