V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाबा के दरबार में तेरस पर उमड़ी भक्तों की भीड़

सिद्धेश्वर महादेव पूरी करते हैं भक्तों की मन्नतें पहाड़ी महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पौष माह की त्रयोदशी तिथि की मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ जागृत रूप में रहते हैं और दिल से पूजा करने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करते हैं।बुधवार को सिद्ध पहाड़ी महादेव पर बाबा के भक्तों की भीड़ आस्था और विस्वास की यही कहानी दोहरा रही थी।मंदिर के मुख्य पुजारी संत ब्रिज विहारी दास ने कहा पूष महीने की तेरस तिथि को यहाँ दिवसीय मेले का आयोजन अर्से से होता हैं। पहाड़ी महादेव मंदिर  में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक चलता रहा। दूरदराज से भक्तों का रेला बाबा का जलाभिषेक कर उन्हें विल्वपत्र अर्पित कर अपनी अर्जी लगा रहा था।दो दिवसीय मेले का बुधवार को पहला दिन है।पुजारी संत ब्रिज विहारी दास ने बताया कि भक्त बाबा का आशीर्वाद लेकर कथा और रामायण पाठ से भी जुड़ते हैं।मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी कोहडार अखिलेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।  मंदिर के पुजारी  ने बताया कि सुबह से हीआस पास के दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही।दिन चढ़ने के साथ बाहरी मेला भीड़ के रूप में देखा गया है। उन्होंने कहा कि भटौती पहाड़ी पर सिध्दस्वर महादेव स्वयंभू हैं जिनमे भक्तों की बड़ी आस्था है। यहां क्षेत्रीय लोगों के साथ दूसरे जिले से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पुजारी ने बताया कि रास्ता दुर्गम होने के कारण दर्शनार्थियों को काफी दिक्कतें हुई तथा पानी की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा।मेले के दूसरे दिन भारी भीड़ होने की संभावना जताई गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सिद्धेश्वर महादेव पूरी करते हैं भक्तों की मन्नतें पहाड़ी महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पौष माह की त्रयोदशी तिथि की मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ जागृत रूप में रहते हैं और दिल से पूजा करने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करते हैं।बुधवार को सिद्ध पहाड़ी महादेव पर बाबा के भक्तों की भीड़ आस्था और विस्वास की यही कहानी दोहरा रही थी।मंदिर के मुख्य पुजारी संत ब्रिज विहारी दास ने कहा पूष महीने की तेरस तिथि को यहाँ दिवसीय मेले का आयोजन अर्से से होता हैं। पहाड़ी महादेव मंदिर  में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक चलता रहा। दूरदराज से भक्तों का रेला बाबा का जलाभिषेक कर उन्हें विल्वपत्र अर्पित कर अपनी अर्जी लगा रहा था।दो दिवसीय मेले का बुधवार को पहला दिन है।पुजारी संत ब्रिज विहारी दास ने बताया कि भक्त बाबा का आशीर्वाद लेकर कथा और रामायण पाठ से भी जुड़ते हैं।मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी कोहडार अखिलेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।  मंदिर के पुजारी  ने बताया कि सुबह से हीआस पास के दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही।दिन चढ़ने के साथ बाहरी मेला भीड़ के रूप में देखा गया है। उन्होंने कहा कि भटौती पहाड़ी पर सिध्दस्वर महादेव स्वयंभू हैं जिनमे भक्तों की बड़ी आस्था है। यहां क्षेत्रीय लोगों के साथ दूसरे जिले से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पुजारी ने बताया कि रास्ता दुर्गम होने के कारण दर्शनार्थियों को काफी दिक्कतें हुई तथा पानी की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा।मेले के दूसरे दिन भारी भीड़ होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment