V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जय सेल्स वॉरियर्स और दौलत हुसैन विजयी

राहुल का शतक, तैमूर का अर्धशतक, दिव्य की अचूक गेंदबाजी
प्रयागराज। राहुल राजपाल के शतक (125 नाबाद, 59 गेंद, नौ चौके, 11 छक्के) एवं दिव्य प्रकाश की उम्दा गेंदबाजी (4-0-24-4) की बदौलत जय सेल्स वॉरियर्स ने फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब को 89 रन और मो. तैमूर (72 रन, 25 गेंद, 14 चौके, दो छक्के) व हंसम जायसवाल की गेंदबाजी (4-1-14-3) से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने सेंट जोसेफ़ क्रिकेट क्लब को  सात विकेट से हराकर द्वितीय कालिदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 236 रन (राहुल राजपाल 125, विपिन चंद्रा 25 नाबाद, अंशुमान पांडेय 24, सुव्रत प्रसाद तिवारी 3/36, अभिषेक कौशल 2/24) बनाकर फोर्ड क्रिकेट क्लब को 19 ओवर में 147 रन (अभिषेक कौशल 59, अनुज सिंह परिहार 32, रोहित राजपाल 30, दिव्य प्रकाश 4/24, दानिश 2/28) पर समेट दिया। राहुल को एजीयूपी के क्रिकेटर शाहनवाज़ खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में सेंट जोसेफ़ क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में 97 रन (सैयद काशान अली 19, हंसम जायसवाल 3/14, मो. हम्माद 2/17) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन कॉलेज ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन (मो. तैमूर 72, ऐमन सिद्दीकी 23 नाबाद, प्रकाश व स्वास्तिक सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अहमद शहाब ने तैमूर और हंसम को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
बुधवार को सुबह प्रयाग जिमखाना व जय सेल्स वॉरियर्स और दोपहर बाद शिवपुर क्रिकेट क्लब और केसीसी के बीच मैच खेला जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
राहुल का शतक, तैमूर का अर्धशतक, दिव्य की अचूक गेंदबाजी
प्रयागराज। राहुल राजपाल के शतक (125 नाबाद, 59 गेंद, नौ चौके, 11 छक्के) एवं दिव्य प्रकाश की उम्दा गेंदबाजी (4-0-24-4) की बदौलत जय सेल्स वॉरियर्स ने फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब को 89 रन और मो. तैमूर (72 रन, 25 गेंद, 14 चौके, दो छक्के) व हंसम जायसवाल की गेंदबाजी (4-1-14-3) से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने सेंट जोसेफ़ क्रिकेट क्लब को  सात विकेट से हराकर द्वितीय कालिदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 236 रन (राहुल राजपाल 125, विपिन चंद्रा 25 नाबाद, अंशुमान पांडेय 24, सुव्रत प्रसाद तिवारी 3/36, अभिषेक कौशल 2/24) बनाकर फोर्ड क्रिकेट क्लब को 19 ओवर में 147 रन (अभिषेक कौशल 59, अनुज सिंह परिहार 32, रोहित राजपाल 30, दिव्य प्रकाश 4/24, दानिश 2/28) पर समेट दिया। राहुल को एजीयूपी के क्रिकेटर शाहनवाज़ खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में सेंट जोसेफ़ क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में 97 रन (सैयद काशान अली 19, हंसम जायसवाल 3/14, मो. हम्माद 2/17) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन कॉलेज ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन (मो. तैमूर 72, ऐमन सिद्दीकी 23 नाबाद, प्रकाश व स्वास्तिक सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अहमद शहाब ने तैमूर और हंसम को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
बुधवार को सुबह प्रयाग जिमखाना व जय सेल्स वॉरियर्स और दोपहर बाद शिवपुर क्रिकेट क्लब और केसीसी के बीच मैच खेला जाएगा।

Leave a Comment