केंद्रीय विधि मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जज के हाथों नवाजे जाएंगे
प्रयागराज। नौजवान शायर इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी को ‘इटावा हिन्दी सेवा निधि’ की तरफ से इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘शेख अतहर हुसैन सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी को ‘प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान’ समेत कई अन्य लोगों को अलग-अलग सम्मान से नवाजा जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































