V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वैदिक मंत्रों के बीच धर्मशाला के लिए किया गया भूमि पूजन

फलाहारी बाबा ने कहा क्षेत्र में जागृत है धार्मिक सोच
निर्माण के लिए की गई जन सहयोग की अपील
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के गडेवरा स्थित सिद्ध पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर के समीप धर्मशाला और यज्ञ शाला के लिए गुरुवार को फलाहारी बाबा ने भूमि पूजन किया है। बाबा ने कहा कि क्षेत्र  में होने वाले धार्मिक आयोजनों और बाबा में आस्था से विस्वास प्रबल होता है कि  लोगों की धार्मिक चेतना जागृत है।मैं  निर्माणाधीन धर्मशाला के  सहयोगी जनों को आशीर्वाद देता हूँ। पहाड़ी महादेव पर भक्तों की बढ़ती भीड़ और दूर दराज से आने वाले भक्तों के लिए धर्मशाला बनाने का निर्णय  मंदिर के पुजारी संत ब्रिज विहारी दास  की मांग पर मानस प्रचार सेवा संस्थान के प्रमुख नित्यनानंद उपाध्याय ने लिया है।क्षेत्र के समाजसेवी जय शंकर शुक्ल ने इस निर्माण के लिए लोगों का आह्वाहन करते हुए हर सम्भव सहयोग का वायदा किया है।पंचायत के प्रधान अनिल शुक्ल ने बताया कि इस निर्माण के लिए मंदिर के मुख्य पुजारी और लोगों की सहमति पर जमीन चिन्हित की गई है।इसके साथ ही यज्ञ शाला का भी निर्माण किया जाएगा। धर्मशाला निर्माण 60 फिट लम्बा और 40 फिट चौड़ा होगा।नित्यानंद उपाध्याय ने बताया गुरुवार को फलाहारी बाबा ने वैदिक मंत्रों के बीच इसके लिए भूमि पूजन किया है। उन्होंने बताया कि इसकी लागत करीब 50 से 60 लाख रुपये आएगी।इसके लिए जन सहयोग की अपील की गई है। मौके पर प्रयाग जी शुक्ल, प्रमुख मेजा प्रमुख करछना पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ला, विजय कांत मिश्रा, जय शुक्ला , रामचंद्र शुक्ला, विनोद कुमार मिश्र उर्फ फौजी, हरि शंकर मिश्र ,संतोष जैन, सोनू केसरी पूर्व प्रधान, पंडित उमेश तिवारी, पुरोहितसुरेश पांडे, पुरैनी प्रधान रजनीश मिश्रा, बंधवा गडेवरा प्रधान, मदरहा प्रधान मामोली प्रधान कोहडार प्रधान भटौती प्रधान, कोना प्रधान, भसुंदर प्रधान, हरगढ़ प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
फलाहारी बाबा ने कहा क्षेत्र में जागृत है धार्मिक सोच
निर्माण के लिए की गई जन सहयोग की अपील
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के गडेवरा स्थित सिद्ध पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर के समीप धर्मशाला और यज्ञ शाला के लिए गुरुवार को फलाहारी बाबा ने भूमि पूजन किया है। बाबा ने कहा कि क्षेत्र  में होने वाले धार्मिक आयोजनों और बाबा में आस्था से विस्वास प्रबल होता है कि  लोगों की धार्मिक चेतना जागृत है।मैं  निर्माणाधीन धर्मशाला के  सहयोगी जनों को आशीर्वाद देता हूँ। पहाड़ी महादेव पर भक्तों की बढ़ती भीड़ और दूर दराज से आने वाले भक्तों के लिए धर्मशाला बनाने का निर्णय  मंदिर के पुजारी संत ब्रिज विहारी दास  की मांग पर मानस प्रचार सेवा संस्थान के प्रमुख नित्यनानंद उपाध्याय ने लिया है।क्षेत्र के समाजसेवी जय शंकर शुक्ल ने इस निर्माण के लिए लोगों का आह्वाहन करते हुए हर सम्भव सहयोग का वायदा किया है।पंचायत के प्रधान अनिल शुक्ल ने बताया कि इस निर्माण के लिए मंदिर के मुख्य पुजारी और लोगों की सहमति पर जमीन चिन्हित की गई है।इसके साथ ही यज्ञ शाला का भी निर्माण किया जाएगा। धर्मशाला निर्माण 60 फिट लम्बा और 40 फिट चौड़ा होगा।नित्यानंद उपाध्याय ने बताया गुरुवार को फलाहारी बाबा ने वैदिक मंत्रों के बीच इसके लिए भूमि पूजन किया है। उन्होंने बताया कि इसकी लागत करीब 50 से 60 लाख रुपये आएगी।इसके लिए जन सहयोग की अपील की गई है। मौके पर प्रयाग जी शुक्ल, प्रमुख मेजा प्रमुख करछना पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ला, विजय कांत मिश्रा, जय शुक्ला , रामचंद्र शुक्ला, विनोद कुमार मिश्र उर्फ फौजी, हरि शंकर मिश्र ,संतोष जैन, सोनू केसरी पूर्व प्रधान, पंडित उमेश तिवारी, पुरोहितसुरेश पांडे, पुरैनी प्रधान रजनीश मिश्रा, बंधवा गडेवरा प्रधान, मदरहा प्रधान मामोली प्रधान कोहडार प्रधान भटौती प्रधान, कोना प्रधान, भसुंदर प्रधान, हरगढ़ प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment