V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बसपा पार्षद ने थामा सपा का दामन

प्रयागराज। चौक महानगर कार्यालय पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की उपस्थिति में आज राजापूर् वार्ड 7 की पार्षद निक्की कुमारी ने अपने साथ दो दर्जन से अधिक सदस्यों व समर्थको संग बसपा में उपेक्षा और सम्मान न मिलने पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री इफ्तेखार ने निक्की कुमारी को लाल हरे रंग का साईकिल निशान से सुसज्जित पट्टा पहना कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे सपाईयों ने निक्की कुमारी को फूल माला से लाद कर भव्य स्वागत किया।
निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है वहीं बसपा अब भाजपा की बी टीम के रुप में कार्य कर रही है ऐसे में समाजवादी पार्टी ही जनता की आवाज़ बुलंद करने को डट कर खड़ी रहती है ऐसे में लोगों का रुझान भाजपा को हटा कर सपा को आगे बढ़ाने का देखा जा रहा है। पार्षद निक्की कुमारी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा की समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सच में सब को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। इस मौक़े पर सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, मोईन हबीबी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, जितेन्द्र कुमार शेरु, शुभम कुमार, सीमा सोनकर, सुषमा पाल, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। चौक महानगर कार्यालय पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की उपस्थिति में आज राजापूर् वार्ड 7 की पार्षद निक्की कुमारी ने अपने साथ दो दर्जन से अधिक सदस्यों व समर्थको संग बसपा में उपेक्षा और सम्मान न मिलने पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री इफ्तेखार ने निक्की कुमारी को लाल हरे रंग का साईकिल निशान से सुसज्जित पट्टा पहना कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे सपाईयों ने निक्की कुमारी को फूल माला से लाद कर भव्य स्वागत किया।
निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है वहीं बसपा अब भाजपा की बी टीम के रुप में कार्य कर रही है ऐसे में समाजवादी पार्टी ही जनता की आवाज़ बुलंद करने को डट कर खड़ी रहती है ऐसे में लोगों का रुझान भाजपा को हटा कर सपा को आगे बढ़ाने का देखा जा रहा है। पार्षद निक्की कुमारी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा की समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सच में सब को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। इस मौक़े पर सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, मोईन हबीबी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, जितेन्द्र कुमार शेरु, शुभम कुमार, सीमा सोनकर, सुषमा पाल, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Comment