फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में जरूरमंद बच्चों को वितरित हुआ कपड़ा
प्रतापगढ़। जरूरतमंद बच्चों और छात्रों की शिक्षा में सहयोग को तत्पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबी एफजी के तत्वाधान फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में कैंप लगाकर निशुल्क कपड़ा वितरण किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, अस्पताल के आसपास ठंड से निजात दिलाने के लिए दो सौ से अधिक असहाय लोगों को कपड़े बांटे गए। इस वर्ष भी बच्चा बैंक के कपड़ा बैंक ने जरूरतमंद लोगों की गर्म कपड़े से मदद करने का अभियान चलाया हैं। जिसमें पूर्व में जगेशरगंज और नरसिंह भान इलाके में इसका वितरण किया गया था। अभियान के दूसरे चरण में भंगवा और उसके इर्द गिर्द गांवों के करीब सौ बच्चों और छात्रों को फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में कैंप लगाकर कपड़े का वितरण किया गया। सेन्टर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने बताया कि असहाय छात्रों और बच्चों को फ्री में गर्म और सामान्य कपड़े का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जूते और चप्पल का कैम्प लगेगा। कैंप में रागिनी, दामिनी, हिमांशु, निखिल का सक्रिय योगदान रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































