V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माता रानी गुरुकुलम में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जेठवारा । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जेठवारा स्थित माता रानी गुरुकुलम्  विद्यालय का वार्षिक खेल प्रतियोगिता धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने हर्ष और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। गुरुकुलम् के संस्थापक पुनीत मिश्र ने बताया कि इस बार बच्चों के बीच कुछ नई प्रतियोगिताएं भी करवाईं गईं जिनमें गेंद-त्रिकोण-सन्तुलन प्रतियोगिता, गुब्बारा-सन्तुलन प्रतियोगिता, गेंद-त्रिकोण-दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही दौड़ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह प्रतियोगिता जेठवारा के प्रसिद्ध मन्दिर अष्टभुजा देवी और गोविन्ददेशिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेठवारा के प्रांगण में आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अभिभावक के रूप में सूर्यनारायण पाण्डेय, हौसिला प्रसाद ओझा, कृष्णानन्द त्रिपाठी, धर्मराज पाण्डेय, रमाकान्त पाण्डेय, अष्टभुजा मन्दिर के पुजारी राम अंजोर तिवारी के साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक विपिन सिंह, शिवम् मिश्र, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रवि यादव, अमरेन्द्र पाल, सुनीत मिश्र के साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बताते चलें कि माता रानी गुरुकुलम् जेठवारा के मान्धाता रोड क्षेत्र में स्थित विगत पांच-छः वर्षों से नए कीतिमान को गढ़ रहा है। इस विद्यालय ने कक्षा छः से कक्षा बारह तक की ओएमआर सीट पर प्रतियोगिता परीक्षा का भी सफल आयोजन किया है। इस बार भी प्रतियोगिता हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं, शीघ्र ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को कम्प्यूटर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को साईकिल तथा तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवाच देने के साथ ही प्रथम सौ विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाता रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जेठवारा । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जेठवारा स्थित माता रानी गुरुकुलम्  विद्यालय का वार्षिक खेल प्रतियोगिता धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने हर्ष और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। गुरुकुलम् के संस्थापक पुनीत मिश्र ने बताया कि इस बार बच्चों के बीच कुछ नई प्रतियोगिताएं भी करवाईं गईं जिनमें गेंद-त्रिकोण-सन्तुलन प्रतियोगिता, गुब्बारा-सन्तुलन प्रतियोगिता, गेंद-त्रिकोण-दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही दौड़ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह प्रतियोगिता जेठवारा के प्रसिद्ध मन्दिर अष्टभुजा देवी और गोविन्ददेशिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेठवारा के प्रांगण में आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अभिभावक के रूप में सूर्यनारायण पाण्डेय, हौसिला प्रसाद ओझा, कृष्णानन्द त्रिपाठी, धर्मराज पाण्डेय, रमाकान्त पाण्डेय, अष्टभुजा मन्दिर के पुजारी राम अंजोर तिवारी के साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक विपिन सिंह, शिवम् मिश्र, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रवि यादव, अमरेन्द्र पाल, सुनीत मिश्र के साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बताते चलें कि माता रानी गुरुकुलम् जेठवारा के मान्धाता रोड क्षेत्र में स्थित विगत पांच-छः वर्षों से नए कीतिमान को गढ़ रहा है। इस विद्यालय ने कक्षा छः से कक्षा बारह तक की ओएमआर सीट पर प्रतियोगिता परीक्षा का भी सफल आयोजन किया है। इस बार भी प्रतियोगिता हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं, शीघ्र ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को कम्प्यूटर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को साईकिल तथा तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवाच देने के साथ ही प्रथम सौ विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाता रहा है।

Leave a Comment