प्रयागराज। अमित सिंह की बहुमुखी खेल (52 रन, 34 गेंद, छह चौके, तीन छक्के एवं 6.1 – 1 – 16 – 6) व सम्यक त्रिवेदी की शानदार पारी ( 87 रन, 60 गेंद, 16 चौके ) के दम पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने सावित्री देवी क्रिकेट क्लब को 192 रन से सत्येन्द्र यादव के हरफनमौला प्रदर्शन (93 रन, 69 गेंद, 17 चौके, दो छक्के और 8 – 1 – 35 – 2) की बदौलत वर्मा क्रिकेट क्लब ने ब्लू इलेवन क्रिकेट क्लब को 109 रन से और मो. उस्मान की सटीक गेंदबाजी (7.1 – 1 – 17 – 4) के सहारे फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने त्रिवेणी क्रिकेट क्लब को 81 रन से हराकर डॉ रवि वर्मा स्मारक एसीए अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए है। त्रिवेणी क्लब के अथर्व यादव की अचूक गेंदबाजी (6.4 – 1 – 28 – 5 ) एवं ब्लू इलेवन क्लब के दीपेश कृष्णन की उम्दा प्रदर्शन (83 रन, 87 गेंद, 12 चौके, एक छक्का एवं 8 – 0 – 72 – 3) किया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में दोनों खिलाड़ी असफल रहे। गुरुवार को अपने मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 31.4 ओवर में 161 रन ( सरस यादव 37, सुरदीप यादव 35, यश पुष्पाकर 30, अनुराग पटेल 17 रन, अथर्व यादव 5/18, आशुतोष पांडेय 3/37, नंदन सिंह 2/22 ) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 31.1 ओवर में 80 रन ( शशांक श्रीवास्तव 34, अनुज सिंह व रविकांत यादव 11 -11 रन, मो. उस्मान 4/17, मो.आदिल 2/08, यश पुष्पाकर 2/20, कुलदीप शर्मा 1/22 ) पर सिमट गई। मैच सुधीर सोनकर व अजय कुमार ने अंपायरिंग और शक्तिजीत सिंह ने स्कोरिंग की। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 40 ओवर में 349 रन ( सम्यक त्रिवेदी 87, सचिन पाल 65, अमित सिंह 52, अभिषेक सिंह 41, सागर यादव 30, अरुन कुमार 26, हिमांशु पटेल 16 अविजित रन, हार्दिक सिंह 3/85, बॉबी सेन 2/39, आयुष गुप्ता 1/41 ) बनाए। जवाब में सावित्री देवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 31.1 ओवर में 157 रन ( आकाश कुमार साहू 78, बॉबी सेन 41 रन, अमित सिंह 6/16, अभिषेक सिंह 3/35 ) पर ढेर हो गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व राजीव कुशवाहा ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
भानु प्रताप मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्मा क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 306 रन ( सत्येंद्र यादव 93, अमित यादव 88, अंशुमान शुक्ला 24, नितिन यादव 21, संकल्प त्रिपाठी 15 रन, दीपेश कृष्णन 3/72, कुशाग्र खुराना 2/13, अजीत निषाद 1/47, माधव मनोज 1/71 ) बनाए। जवाब में ब्लू इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 38.5 ओवर में 197 रन ( दीपेश कृष्णन 83, शिव वर्मा 36, अजीत निषाद 27, रोशन यादव 13 रन, युवराज सिंह 2/09, सत्यम यादव 2/31, अफजल हासमी व सत्येन्द्र यादव 2 – 2 विकेट, आकाश यादव 1/27 ) ही बना सकी। मैच में विपिन यादव व श्याम यादव ने अंपायरिंग और मो. सैफ ने स्कोरिंग की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































