V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भगवत भजन से सभी पापों का प्रायश्चित संभव।

शमशेरगंज। विकास खंड लक्ष्मणपुर के अंतर्गत गजराही ग्राम सभा में वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक धनंजय दास जी महाराज ने भक्त और भगवान दोनों की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवत भजन से सभी पापों का प्रायश्चित संभव है। एक सच्चे भक्त को चाहिए कि वह कथा श्रवण करे और ईश्वर का भजन करे। श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता का वर्णन करते हुए महाराज जी विभिन्न उद्धरणों से श्रद्धालुओं को सत्संग करने के लिए प्रेरित किया। अपनी मधुर वाणी से पूज्य महाराज जी सभी भगवद्भक्तों को भक्ति रस में गोता लगवाते रहे।कथा श्रवण हेतु दूर दराज से पधारे श्रद्धालु जनों का संयोजक समाजसेवी गुड्डू मिश्र ने स्वागत किया। मुख्य यजमान मंजू मिश्रा और राधेश्याम मिश्र सभी का स्वागत और आभार प्रकट किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
शमशेरगंज। विकास खंड लक्ष्मणपुर के अंतर्गत गजराही ग्राम सभा में वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक धनंजय दास जी महाराज ने भक्त और भगवान दोनों की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवत भजन से सभी पापों का प्रायश्चित संभव है। एक सच्चे भक्त को चाहिए कि वह कथा श्रवण करे और ईश्वर का भजन करे। श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता का वर्णन करते हुए महाराज जी विभिन्न उद्धरणों से श्रद्धालुओं को सत्संग करने के लिए प्रेरित किया। अपनी मधुर वाणी से पूज्य महाराज जी सभी भगवद्भक्तों को भक्ति रस में गोता लगवाते रहे।कथा श्रवण हेतु दूर दराज से पधारे श्रद्धालु जनों का संयोजक समाजसेवी गुड्डू मिश्र ने स्वागत किया। मुख्य यजमान मंजू मिश्रा और राधेश्याम मिश्र सभी का स्वागत और आभार प्रकट किया।

Leave a Comment