0 संपूर्ण समाधान दिवस में आई ऐसी शिकायतों को घर पर बैठे निस्तारित कर देते हैं लेखपाल
लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। शनिवार को सोरांव तहसील के संगम सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों में कई शिकायतें दूसरी व तीसरी बार आई थी। कुछ मामलों को लेखपाल द्वारा घर बैठे निस्तारित किए जाने के चलते फरियादी शिकायतों को लेकर बार-बार तहसील का चक्कर लगाते हैं। ज्यादातर शिकायतें सरकारी तालाबों पर अवैध कब्जे समेत ग्राम पंचायत की अनियमितताओं से जुड़ी थी।
बता दे औपचारिक बन चुके संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण भी औपचारिक रूप से ही किया रहा है। जिन सरकारी तालाबों पर अवैध कब्जे की शिकायत फरियादी करते हैं उन पर लेखपाल द्वारा कब्जा हटाया जाना तो दूर बल्कि ऐसे भूमाफिया को सचेत कर दिया जाता है। जिससे वह निर्माण कार्य तेज कर देते है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कई शिकायतें बंजर भूमि पर अवैध कब्जे से लेकर ग्राम पंचायतों पर अनियमितता से जुड़ी थी। मौके पर प्रभारी के सामने कुल 227 शिकायतें आई। जिनमें आधा दर्जन मामले को मौके पर दिया गया। कुछ फरियादियों ने बताया कि एक मामले की वह दोबारा शिकायत करने आए हैं। इस मौके पर एसडीएम व तहसीलदार सोरांव समेत तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें