लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। शनिवार को फूलपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम व सीओ की अनुपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायते दर्ज कराते हुए निस्तारण किए जाने की मांग की। बताया जाता है कि शनिवार को एसडीएम शुभम श्रीवास्तव और सीओ मनोज कुमार सिंह की अनुपस्थिति में फरियादियों की शिकायत नायब तहसीलदार द्वय धनंजय सिंह यादव एवं रेनू वर्मा ने सुना। जबकि पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को एस0 एच0 ओ0 फूलपुर यशपाल सिंह ने संभाले रखा। इस अवसर पर कुल 257 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जबकि निस्तारण शून्य रहा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे संपूर्ण समाधान दिवस व समाधान दिवस महज औपचारिक बनते जा रहे है। कई लोग तो बार-बार एक ही शिकायतें लेकर आते हैं। निस्तारण आख्या भी संतोष प्रद नहीं रहती। इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, बीडीओ फूलपुर, सहसो, बहादुरपुर के अलावा जल निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें