V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य, कोई नहीं-अनिरुद्ध सिंह

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। जरूरतमंदों की मदद हर सक्षम व्यक्ति को करनी चाहिए, इससे समाज मजबूत होता है। पहल संस्था हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पित रही है। जनसेवा ईश्वर की सेवा के समान है। इससे न केवल सही लोगों तक मदद पहुंच रही है बल्कि लोगों का किसी भी सामाजिक संस्था पर विश्वास और भरोसा भी मजबूत होता है। समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। समाज सेवा अगर निस्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है। उपरोक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने पहल जन कल्याण समिति एवं सेवा संस्थान प्रयागराज द्वारा भारद्वाज गुरुकुलम विद्यालय रुदापुर में आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए संस्था की अध्यक्ष वंदना सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा किया। चिरौड़ी, चिरौड़ा, रूदापुर, देवनहरी और रामनाथ पट्टी ग्राम पंचायत के जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के सह संयोजक डॉ0 शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से समाज के जरूरतमंद तबके के लिए हर तरह से सेवा कार्य कर रही है। हर वर्ष विभिन्न जगहों पर आवश्यकतानुसार हजारों कंबल वितरित किए जाते हैं। संस्था यह कार्य आपसी सहयोग से प्रतिवर्ष निरंतर करती आ रही है। संस्था की अध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया कि समाज के जरूरतमंदों की मदद करके जो आत्म संतोष प्राप्त होता है वह कहीं और नहीं मिल सकता है। संस्था इस तरह का अपना अभियान हमेशा जारी रखेगी। उन्होंने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि टी0एन0 सिंह, विपिन उपाध्याय, राजन कुमार, विनय उपाध्याय, सुभाष विश्वकर्मा, मनोज उपाध्याय, संजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के भारतेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। जरूरतमंदों की मदद हर सक्षम व्यक्ति को करनी चाहिए, इससे समाज मजबूत होता है। पहल संस्था हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पित रही है। जनसेवा ईश्वर की सेवा के समान है। इससे न केवल सही लोगों तक मदद पहुंच रही है बल्कि लोगों का किसी भी सामाजिक संस्था पर विश्वास और भरोसा भी मजबूत होता है। समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। समाज सेवा अगर निस्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है। उपरोक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने पहल जन कल्याण समिति एवं सेवा संस्थान प्रयागराज द्वारा भारद्वाज गुरुकुलम विद्यालय रुदापुर में आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए संस्था की अध्यक्ष वंदना सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा किया। चिरौड़ी, चिरौड़ा, रूदापुर, देवनहरी और रामनाथ पट्टी ग्राम पंचायत के जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के सह संयोजक डॉ0 शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से समाज के जरूरतमंद तबके के लिए हर तरह से सेवा कार्य कर रही है। हर वर्ष विभिन्न जगहों पर आवश्यकतानुसार हजारों कंबल वितरित किए जाते हैं। संस्था यह कार्य आपसी सहयोग से प्रतिवर्ष निरंतर करती आ रही है। संस्था की अध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया कि समाज के जरूरतमंदों की मदद करके जो आत्म संतोष प्राप्त होता है वह कहीं और नहीं मिल सकता है। संस्था इस तरह का अपना अभियान हमेशा जारी रखेगी। उन्होंने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि टी0एन0 सिंह, विपिन उपाध्याय, राजन कुमार, विनय उपाध्याय, सुभाष विश्वकर्मा, मनोज उपाध्याय, संजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के भारतेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

Leave a Comment