लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज 6 दिसंबर। शौर्य दिवस व बाबरी विध्वंस दिवस के मौके पर पुलिस बल ने शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार की सुबह से ही पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल, घोड़सवार व रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कोतवाली से पैदल मार्च शुरू किया। पुलिस ने चौक, घंटाघर, जीरो रोड, चंद्रलोक सिनेमा, बहादुरगंज, लोकनाथ, सेवई मंडी, नखास कोना, रोशन बाग, अटाला, करेली तक पैदल मार्च किया। इस मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स, सीओ प्रथम सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीओ द्वितीय संजय कुमार सिंह, कोतवाली इंचार्ज अमर सिंह रघुवंशी, घंटाघर चौकी इंचार्ज सुमित श्रीवास्तव, शाहगंज थाना इंचार्ज अश्वनी कुमार सिंह, खुल्दाबाद थाना इंचार्ज अनुराग शर्मा, अतरसुइया, बादशाही मंडी, सूरजकुंड पुलिस चौकी तैनात पुलिस के जवान शामिल हुए। इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के मेंबर मोहम्मद आमिर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें