परिनों ने लगाया आरोप: जानबूझकर घटना को दिया गया है अंजाम
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पावर प्लांट में कार्यरत एक ठेकेदार की बीती रात रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। परिजनों ने जानबूझकर एक्सीडेंट कर मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि बारा थाना क्षेत्र के नीबी लोहगरा निवासी पीयुष त्रिपाठी उर्फ बबलू उम्र 44 वर्ष पुत्र कृष्ण बिहारी त्रिपाठी प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में ठेकदारा है। बताया गया कि अपने दुपहिया वाहन से पावर प्लांट की तरफ से अपने घर जा रहे थे कि पीछे से आ रही कृपया ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गय। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का मानना है कि एक्सीडेंट जान बूझकर कराया गया है। इस विषय पर जब शंकरगढ़ पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट लग रहा है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































