परिषदीय स्कूल के दिव्यांग छात्रों में दिखा खेल आयोजन को लेकर उत्साह
प्रदेश सरकार की नीति के तहत हुई तहसील स्तरीय प्रतियोगिता
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज मेजा में आयोजित की गई। तहसील स्तरीय खेल आयोजन में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी मेजा नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर की। समापन सत्र में बतौर मुख्यअतिथि जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग छात्रों के मनोभाव को बदलने और वेहतर शिक्षा से जोड़ने के लिए यह सरकार की नीति के तहत किया गया है। दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा समेकित शिक्षा योजना संचालित की जाती है, जिसमें सामान्य छात्रों की भांति दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व खेलकूद के अवसर प्रदान किए जाते हैं। आयोजन के जरिए ऐसे बच्चे भी मुख्य धारा में जुड़ सकें,यह एक प्रयास है। दिव्यांग छात्रों ने हर स्तर के खेल में उत्साह दिखाया है। खेलों में जूनियर स्तर पर 50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के मेजा से सतीश तथा बालिका वर्ग में उरुवा लोहारी से खुशी को प्रथम स्थान मिला है। इसमे द्वितीय स्थान अजीत तथा अनुज दोनों मेजा के छात्र ने प्राप्त किया है। चित्रकला और कुर्सी दौड़ में क्रमशः प्रिंसी तिवारी जूनियर हाई स्कूल नेवढ़िया मेजा की छात्रा ने प्रथम तथा भानु कंदवा मांडा ब्लॉक ने छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सुलेख प्रतियोगिता में सौरभ सिंह कंदवा मांडा के छात्र ने प्रथम स्थान आलिया मेजारोड की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त कुर्सी दौड़, चित्रकला सहित कई खेल सम्पन्न हुए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। कुछ बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन व आभार प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर विनोद शुक्ल अध्यक्ष शिक्षक संघ उरुवा, अवनीश मिश्र, व्यायाम शिक्षक विवेकानंद पांडेय, मानिक चंद्र पटेल, रामइकबाल राम, मुकेश शुक्ल,अमरेश यादव, अजीत मिश्र, रविन्द्र मोहन सिंह सहित भारी भीड़ मौजूद रही।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































