लोकमित्र ब्यूरो
कौंधियारा (प्रयागराज)। विकास खंड कौंधियारा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी कौंधियारा सुश्री नीलम शाक्यवार ने कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री हेमंत त्रिपाठी, उमेश चन्द्र पाण्डेय, महेश चन्द्र शुक्ल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शंकर सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, अमित गुप्ता, चन्देल ब्रजदीप, कपिल देव ने नवागत बी ई ओ को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। संगठन की ओर से कौंधियारा मंत्री ने आपरेसन कायाकल्प के19 पैरामीटर, निपुण भारत सहित विभिन्न कार्यों में पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































