V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कागजों तक सीमित रह गया खीरी का डाकघर

प्रधानमंत्री के सपनों को चूर चूर करने में जुटे डाक कर्मचारी
लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना संपूर्ण देश में लागू की गई थी। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि बालिकाओं की शादी एवम उच्च शिक्षा के लिए एक अनुपम योजना के माध्यम से उन्हें किसी भी प्रकार से भविष्य में दिक्कत ना हो सके। उक्त खाता के तहत जीरो से अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु में डाकघर व बैंकों में सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाए और उसमें उनके द्वारा जमा पूंजी वक्त में उनके काम आए। सरकार द्वारा जमा राशि पर 9.2 प्रतिशत ब्याज देने और साथ ही साथ खाता चालू रखने की अवधि 21 वर्ष अथवा कन्या की विवाह तक तय की गई है और कन्या को उच्च शिक्षा के लिए खाते की आधी धनराशि निकालने का भी प्रावधान बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गई महत्वपूर्ण योजना को चकनाचूर करने में खीरी डाकघर के कर्मचारी बहुत ही तेजी से लगे हुए हैं।  बताते चलें कि जब से आम जनमानस को जानकारी मिली सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना प्रारंभ की गई है तब से लोगों में एक अपूर्व खुशी देखने को मिली। आम जनमानस का मानना था कि सरकार द्वारा चलाए गए उक्त योजना से बालिकाओं की शादी और शिक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो सकेगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा भी उक्त योजना का प्रचार प्रसार भी बड़े ही तेजी से लोगों तक किया गया था। खीरी डाकघर में लगभग 500 से ज्यादा सुकन्या समृद्धि योजना के उपभोक्ता भी बन गए हैं परंतु विभागीय उदासीनता का दंश झेल रहा खीरी का डाकघर मध्यम वर्गीय परिवार जनों की चिंता का विषय बना हुआ है। खाताधारकों का कहना है कि डाक विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता का परिणाम हम सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि पिछले कई महीनों से पैसा खाते में नहीं जमा हो सका है l आखिरकार उक्त योजना की पूर्ति कैसे हो सकेगी l

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रधानमंत्री के सपनों को चूर चूर करने में जुटे डाक कर्मचारी
लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना संपूर्ण देश में लागू की गई थी। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि बालिकाओं की शादी एवम उच्च शिक्षा के लिए एक अनुपम योजना के माध्यम से उन्हें किसी भी प्रकार से भविष्य में दिक्कत ना हो सके। उक्त खाता के तहत जीरो से अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु में डाकघर व बैंकों में सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाए और उसमें उनके द्वारा जमा पूंजी वक्त में उनके काम आए। सरकार द्वारा जमा राशि पर 9.2 प्रतिशत ब्याज देने और साथ ही साथ खाता चालू रखने की अवधि 21 वर्ष अथवा कन्या की विवाह तक तय की गई है और कन्या को उच्च शिक्षा के लिए खाते की आधी धनराशि निकालने का भी प्रावधान बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गई महत्वपूर्ण योजना को चकनाचूर करने में खीरी डाकघर के कर्मचारी बहुत ही तेजी से लगे हुए हैं।  बताते चलें कि जब से आम जनमानस को जानकारी मिली सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना प्रारंभ की गई है तब से लोगों में एक अपूर्व खुशी देखने को मिली। आम जनमानस का मानना था कि सरकार द्वारा चलाए गए उक्त योजना से बालिकाओं की शादी और शिक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो सकेगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा भी उक्त योजना का प्रचार प्रसार भी बड़े ही तेजी से लोगों तक किया गया था। खीरी डाकघर में लगभग 500 से ज्यादा सुकन्या समृद्धि योजना के उपभोक्ता भी बन गए हैं परंतु विभागीय उदासीनता का दंश झेल रहा खीरी का डाकघर मध्यम वर्गीय परिवार जनों की चिंता का विषय बना हुआ है। खाताधारकों का कहना है कि डाक विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता का परिणाम हम सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि पिछले कई महीनों से पैसा खाते में नहीं जमा हो सका है l आखिरकार उक्त योजना की पूर्ति कैसे हो सकेगी l

Leave a Comment