सगरा सुंदरपुर । लक्ष्मणपुर विकासखंड के संडवादुबान साहबगंज स्थित डॉ राकेश सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें बीए, बीएससी बीएससी एजी, बीएड के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया ।स्मार्टफोन पाकर के मेधावी बच्चों के चेहरे खिल गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारी लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन वर्तमान समय की शिक्षा की आवश्यक आवश्यकता बन गई है इसके अभाव में स्टूडेंट को पढ़ाई करने में अब असुविधा होने लगी है यही वजह से स्मार्टफोन वर्तमान शिक्षा का आधार बन गया है ।उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना की प्रशंसा की । कॉलेज के डायरेक्टर एवं वरिष्ठत भाजपा नेता डॉ राकेश सिंह ने कहा की स्मार्टफोन के द्वारा हम पढ़ाई की समस्या का समाधान करने में सक्षम हो जाते हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्मार्टफोन के बारे में बताते हुए कहा कि जहां पर स्मार्टफोन स्टूडेंट के लिए बहुत ही लाभदायक है वहीं पर स्मार्टफोन के दुरुपयोग से होने वाले हानियों को भी बताया ,उन्होंने भाजपा शासन के इस योजना को विद्यार्थियो के बहुत ही लाभकारी बताया । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह, शिवम सिंह, सूरज सिंह राज किशोर तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ आरके विश्वकर्मा , मीडिया प्रभारी अनूप त्रिपाठी, एडवोकेट रमेश पांडे, समाजसेवी संजय शुक्ल मौजूद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें