V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आदित्य, अतुल, कुंवर बने जीत में नायक आजम का प्रयास व्यर्थ

प्रयागराज। प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 120 रन से और फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने सी सहायक क्रिकेट क्लब को 148 रन हराकर डॉ रवि वर्मा स्मारक अंडर-19 एसीए लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए है। प्रयाग जिमखाना के आदित्य कुमार के नाबाद शतक (115 रन, 106 गेंद, 18 चौके) एवं कुंवर योग की सटीक गेंदबाजी (5 – 0 – 20 – 4) व फाफामऊ क्रिकेट क्लब के अतुल पांडेय की हरफनमौला प्रदर्शन (67 रन, 42 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के और 7.3 – 0 – 29 – 5) जीत में नायक बने। वहीं दूसरी तरफ सी सहायक क्रिकेट क्लब के आजम हुसैन की सहज पारी (71 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के एवं 8 – 1 – 32 – 2 ) खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। बुधवार को परेड मैदान पर प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब 35 ओवर में छह विकेट पर 238 रन ( आदित्य कुमार 115 नाबाद, यश राज 48, शाश्वत उपाध्याय 18 रन, मान कुशवाहा 3/37, अविनाश यादव 2/56, अश्वनी सिंह 1/45 ) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 118 रन ( प्रतीक शुक्ला 26, शान्तनु श्रीवास्तव 19, मान कुशवाहा व तन्मय केशरवानी 17 -17 रन, कुंवर योग 4/20, आदित्य राज तिवारी 2/11, शाश्वत उपाध्याय 2/25,  यश राज 1/22, मो. हम्माद 1/26 ) ही बना सकी। मैच में आशीष सिंह व हितेश श्रीवास्तव ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। फाफामऊ मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पे 272 रन ( अतुल पांडेय 67, सरस यादव 62, सुरदीप यादव 23, श्वेत यादव 21,  आदर्श शुक्ला 19 नाबाद, दिव्यांश सिंह 17 अविजित रन, यश राज 3/62, प्रकाश कुमार 2/25, आजम हुसैन 2/32, विशांत कनौजिया 2/59 ) बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी सहायक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21.3 ओवर में 124 रन ( आजम हुसैन 71, सूरज चौहान 23, विशांत कनौजिया 13 अविजित रन, अतुल पांडेय 5/29, सचिन मिश्रा 2/15, दिव्यांश सिंह 2/29 ) पर ढेर हो गई। मैच में धीरज अवस्थी व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 120 रन से और फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने सी सहायक क्रिकेट क्लब को 148 रन हराकर डॉ रवि वर्मा स्मारक अंडर-19 एसीए लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए है। प्रयाग जिमखाना के आदित्य कुमार के नाबाद शतक (115 रन, 106 गेंद, 18 चौके) एवं कुंवर योग की सटीक गेंदबाजी (5 – 0 – 20 – 4) व फाफामऊ क्रिकेट क्लब के अतुल पांडेय की हरफनमौला प्रदर्शन (67 रन, 42 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के और 7.3 – 0 – 29 – 5) जीत में नायक बने। वहीं दूसरी तरफ सी सहायक क्रिकेट क्लब के आजम हुसैन की सहज पारी (71 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के एवं 8 – 1 – 32 – 2 ) खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। बुधवार को परेड मैदान पर प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब 35 ओवर में छह विकेट पर 238 रन ( आदित्य कुमार 115 नाबाद, यश राज 48, शाश्वत उपाध्याय 18 रन, मान कुशवाहा 3/37, अविनाश यादव 2/56, अश्वनी सिंह 1/45 ) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 118 रन ( प्रतीक शुक्ला 26, शान्तनु श्रीवास्तव 19, मान कुशवाहा व तन्मय केशरवानी 17 -17 रन, कुंवर योग 4/20, आदित्य राज तिवारी 2/11, शाश्वत उपाध्याय 2/25,  यश राज 1/22, मो. हम्माद 1/26 ) ही बना सकी। मैच में आशीष सिंह व हितेश श्रीवास्तव ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। फाफामऊ मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पे 272 रन ( अतुल पांडेय 67, सरस यादव 62, सुरदीप यादव 23, श्वेत यादव 21,  आदर्श शुक्ला 19 नाबाद, दिव्यांश सिंह 17 अविजित रन, यश राज 3/62, प्रकाश कुमार 2/25, आजम हुसैन 2/32, विशांत कनौजिया 2/59 ) बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी सहायक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21.3 ओवर में 124 रन ( आजम हुसैन 71, सूरज चौहान 23, विशांत कनौजिया 13 अविजित रन, अतुल पांडेय 5/29, सचिन मिश्रा 2/15, दिव्यांश सिंह 2/29 ) पर ढेर हो गई। मैच में धीरज अवस्थी व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

Leave a Comment