प्रतापगढ़ । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला इकाई केनिर्देशानुसार संविदा कर्मियों की समस्याओं एवम शोषण से निजात दिलाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में संविदा कर्मियों की एक बैठक आहूत की गयी जिसमे सर्व सम्मति से डॉ अनामिका सिंह को अध्यक्ष और नितिन शर्मा को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया तत्पश्चात समिति ने उपाध्यक्ष पद हेतु देवेश सिंह, तनुजा सिंह कोषाध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी ,संगठन मंत्री गुलजार अली , बबिता देवी आडिटर राजकुमार तिवारी और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी हरशू प्रसाद तिवारी को दी गयी
संगठन की आम सहमति पर डॉ दिनेश तिवारी और डॉ जहीर आलम को संरक्षक का भार सौपा गया ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































