लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। महर्षि शिक्षा संस्थान पढ़ाई के साथ-साथ बहुमुखी विकास के लिए अनेकानेक शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं छिपी प्रतिभाओं को बहार निकालने का अवसर प्रदान करती है। हर वर्ष महर्षि ओलम्पियाड परीक्षा, महर्षि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव, खेल प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हर वर्ष महर्षि शिक्षण संस्थान मे कराने का प्रावधान है। इसी तारतम्य में आयोजित महर्षि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चन्दोला ने विजयी प्रतिभागियों को विविध पुरस्कारों से पुरस्कृत करके उनका उत्साह वर्धन किया। पुरस्कार वितरण के समय विद्यालय परिसर तालियों की आवाज से गूँज उठा। प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाइयाँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात् सभी छात्रों की प्रतिभाओं एवं उनकी खूबियों की सराहना किया। उन्होने कहा कि हम विद्यार्थिओं को विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। उनका समाधान करना हमारा परम कर्तव्य होता हैं। मै गौरव के साथ कह सकती हूँ कि हमारे विद्यालय के छात्र अपने कर्त्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहते है। अन्त में पुनः प्रधानाचार्या ने सभी को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































