V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी से लोगों का मोहा मन

तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ
प्रयागराज। राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमती आनंदीबेन पटेल शनिवार को ज्वालादेवी इण्टर कालेज में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। राज्यपाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती का वंदन करते हुए दीप प्रज्जवलन कर किया। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने विद्यालय प्रांगण में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष यतीन्द्र जी सहित अन्य लोगो ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्या भारतीय अखिल भारती शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री डाॅ0 ललित बिहारी गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, विधायक शहर उत्तरी डाॅ0 हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा विद्या भारती के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व काफी संख्या में स्कूली बच्चें उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ
प्रयागराज। राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमती आनंदीबेन पटेल शनिवार को ज्वालादेवी इण्टर कालेज में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। राज्यपाल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती का वंदन करते हुए दीप प्रज्जवलन कर किया। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने विद्यालय प्रांगण में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष यतीन्द्र जी सहित अन्य लोगो ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्या भारतीय अखिल भारती शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री डाॅ0 ललित बिहारी गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, विधायक शहर उत्तरी डाॅ0 हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा विद्या भारती के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व काफी संख्या में स्कूली बच्चें उपस्थित रहे।

Leave a Comment