प्रयागराज। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधि हसीन मुस्ताक एक बार फिर से एमडीआरटी क्लब अमेरिका के सदस्य बन गए हैं। इसके लिए निगम के वरिष्ठ मंडल अधिकारी कुमार कुंतल ने शहर के एक होटल में सम्मानित किया। श्री मुस्ताक मऊआइमा के निकट स्थित महरौडा गांव के निवासी हैं। वह लंबे समय से भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हैं। कठिन परिश्रम की वजह से वह निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी वह क्लब में जगह बना चुके हैं। उनको सम्मान मिलने पर क्लब के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































