V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हंसराजपुर की रामलीला का मंचन शुरू, प्रधान ने उतारी आरती

लोकमित्र ब्यूरो

होलागढ़(प्रयागराज)। हंसराजपुर में रामलीला का मंचन शुक्रवार रात शुरू हो गया। ग्राम प्रधान कुलदीप पाल ने विधिवत पूजा पाठ कर भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर प्रधान ने इक्यावन सौ रुपये का सहयोग और 11 सौ रुपया आरती में दिया। पहले दिन नारद मोह और रामजन्म की लीला खेली गई। यह रामलीला 1987 से चली आ रही रही है। इस बार आर्गन वाद्य पर आधारित रामलीला हो रही है। नवोदय बाल विकास रामलीला समिति हंसराजपुर तरती के नाम से प्रसिद्ध यह रामलीला 34 वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसमे गांव के ही नन्हे मुन्ने कलाकारों एवं सुदूर से आये नृत्य कलाकारों के द्वारा रामलीला की जाती है। जिसमें 15 सदस्यों की विशेषाधिकार समिति एवं 51 सदस्य कैबिनेट स्तर के बनाये गए हैं। तथा 25 सदस्य स्वतन्त्र प्रभार के हैं। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल तिवारी, प्रबंधक जगदेव शुक्ल, संचालक शशि प्रकाश शुक्ल, संस्थापक शारदा प्रसाद मिश्र, महामंत्री हरिशंकर तिवारी, रामलीला प्रभारी अखिलेश शुक्ल, संरक्षक ग्राम प्रधान कुलदीप पाल, धर्मनारायण शुक्ल, प्रीतम प्रसाद शुक्ल, दीनानाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग प्रमुख हैं। समिति के संयोजक राकेश मिश्र नगरहा (प्रधानाध्यापक) ने यह जानकारी दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो

होलागढ़(प्रयागराज)। हंसराजपुर में रामलीला का मंचन शुक्रवार रात शुरू हो गया। ग्राम प्रधान कुलदीप पाल ने विधिवत पूजा पाठ कर भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर प्रधान ने इक्यावन सौ रुपये का सहयोग और 11 सौ रुपया आरती में दिया। पहले दिन नारद मोह और रामजन्म की लीला खेली गई। यह रामलीला 1987 से चली आ रही रही है। इस बार आर्गन वाद्य पर आधारित रामलीला हो रही है। नवोदय बाल विकास रामलीला समिति हंसराजपुर तरती के नाम से प्रसिद्ध यह रामलीला 34 वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसमे गांव के ही नन्हे मुन्ने कलाकारों एवं सुदूर से आये नृत्य कलाकारों के द्वारा रामलीला की जाती है। जिसमें 15 सदस्यों की विशेषाधिकार समिति एवं 51 सदस्य कैबिनेट स्तर के बनाये गए हैं। तथा 25 सदस्य स्वतन्त्र प्रभार के हैं। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल तिवारी, प्रबंधक जगदेव शुक्ल, संचालक शशि प्रकाश शुक्ल, संस्थापक शारदा प्रसाद मिश्र, महामंत्री हरिशंकर तिवारी, रामलीला प्रभारी अखिलेश शुक्ल, संरक्षक ग्राम प्रधान कुलदीप पाल, धर्मनारायण शुक्ल, प्रीतम प्रसाद शुक्ल, दीनानाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग प्रमुख हैं। समिति के संयोजक राकेश मिश्र नगरहा (प्रधानाध्यापक) ने यह जानकारी दी है।

Leave a Comment