लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। नेवादा से घर जा रहे तीन युवको की बाइक अनियन्त्रित होकर मैरी स्थित एक दीवाल से जा भिड़ी।जिससे बाइक पर बैठे दो युवकों की मौत हो गयी, तथा चालक का गम्भीर हालत में अभी इलाज जारी है। बता दें कि गुरुवार की रात तीन युवक स्पेलेंडर बाइक से घूमने गए थे। रात दस बजे वापसी में बाइक अनियन्त्रित होकर मैरी गांव में एक दीवाल से टकरा गई। जिससे मैरी निवासी आरपी यादव (21) पुत्र शिवमूरत यादव और कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासी 33 वर्षीय अवधेश गौतम पुत्र देवनारायण की दर ही मौत हो गयी, जबकि मैरी निवासी चालक विधायक गौतम (24) पुत्र बाबूलाल की हालत गम्भीर बनी है। परिजनों ने दोनों मृतकों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































