लोकमित्र ब्यूरो
नैनी ( प्रयागराज)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज में 31 अक्टूबर को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया है। इसमें आई.टी.आई पास अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस प्राप्त करने का मौका मिलेगा। मेले में लगभग 10 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। आई.टी.आई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति के साथ समय 10:00 बजे संस्थान परिसर में उपस्थित हो। अभ्यर्थियों का एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। यह सूचना संस्थान के प्रधानाचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































