V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रधान के भतीजे की जमुना नदी में डूबने से मौत

लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। क्षेत्र के ग्राम सभा बोंगी के प्रधान विश्वंभर सिंह पटेल का भतीजे अमरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ पटेल (19) की शनिवार दोपहर इरादतगंज घाट पर यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोंगी गांव निवासी अमरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ बीए का छात्र था। शनिवार को दोपहर में वह घर से बुलेट मोटर साइकिल लेकर इरादतगंज बाजार में आया। यहां उसे 2 साथी और मिल गए तीनों यमुना नहाने इरादतगंज घाट पर पहुंच गए। वहां गांव के कुछ बच्चे किनारे पर पहले से नहा रहे थे। वहीं बुलेट खड़ी कर अमरेंद्र भी पानी में नहाने चला गया। इसको कहां ज्यादा पानी है और कहां कम इसका अंदाजा नहीं था। जैसे ही पानी में थोड़ा आगे बढ़ना चाहा उसका पैर गहरे पानी तरफ सरक गया और डूबने लगा। किनारे नहा रहे गांव के बच्चे और उनके साथियों ने हल्ला मचाया जब तक लोग पहुंचते तब तक अमरेंद्र पानी में डूब गया। घरवालों को सूचना मिली तो आनन-फानन में इरादतगंज घाट पर पहुंचे और नदी में कूदकर ढूंढना शुरू किया लगभग डेढ़ घंटे तक ढूंढने के बाद बड़ी मशक्कत से उसकी लाश गहरे कुंड से बरामद हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाहर निकालकर तत्काल गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। अमरेंद्र तीन बहनों एवं दो भाइयों में सबसे छोटा था। अस्पताल से बेटे की लाश लेकर घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चित्कार से दरवाजे पर जुटे शुभचिंतकों की भी आंखें नम हो गईं। शाम 5:00 बजे बीकर यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। क्षेत्र के ग्राम सभा बोंगी के प्रधान विश्वंभर सिंह पटेल का भतीजे अमरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ पटेल (19) की शनिवार दोपहर इरादतगंज घाट पर यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोंगी गांव निवासी अमरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ बीए का छात्र था। शनिवार को दोपहर में वह घर से बुलेट मोटर साइकिल लेकर इरादतगंज बाजार में आया। यहां उसे 2 साथी और मिल गए तीनों यमुना नहाने इरादतगंज घाट पर पहुंच गए। वहां गांव के कुछ बच्चे किनारे पर पहले से नहा रहे थे। वहीं बुलेट खड़ी कर अमरेंद्र भी पानी में नहाने चला गया। इसको कहां ज्यादा पानी है और कहां कम इसका अंदाजा नहीं था। जैसे ही पानी में थोड़ा आगे बढ़ना चाहा उसका पैर गहरे पानी तरफ सरक गया और डूबने लगा। किनारे नहा रहे गांव के बच्चे और उनके साथियों ने हल्ला मचाया जब तक लोग पहुंचते तब तक अमरेंद्र पानी में डूब गया। घरवालों को सूचना मिली तो आनन-फानन में इरादतगंज घाट पर पहुंचे और नदी में कूदकर ढूंढना शुरू किया लगभग डेढ़ घंटे तक ढूंढने के बाद बड़ी मशक्कत से उसकी लाश गहरे कुंड से बरामद हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाहर निकालकर तत्काल गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। अमरेंद्र तीन बहनों एवं दो भाइयों में सबसे छोटा था। अस्पताल से बेटे की लाश लेकर घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चित्कार से दरवाजे पर जुटे शुभचिंतकों की भी आंखें नम हो गईं। शाम 5:00 बजे बीकर यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment