V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिनदहाड़े शंकरगढ़ में दो घरों में लाखों की चोरी

सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर हुए फुर्र
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दो घरों में दिनदहाड़े चोरी होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा वहीं पीड़ित परिवार सदमे में रहा।  बता दें कि आज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज व कल्याण पुर के 2 घरों में दिनदहाड़े चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल व्याप्त रहा। शंकरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि रानीगंज के पास चोरी हो गई है जिस पर मौके पर शंकरगढ़ पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आलोक सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी श्रीनगर अकौरिया ने बताया कि मेरी पत्नी सुषमा सिंह सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। वह सुबह स्कूल चली गई और मैं बच्चों को स्कूल छोड़कर रानीगंज अपने मेडिकल स्टोर में था। दोपहर जब मैं अपने घर आया तो देखा कि हमारे घर का दरवाजा टूटा था। घर के अलमारी में रखा लगभग लाखों रुपए की  सोने चांदी के जेवरात व ₹30000 नगदी अज्ञात चोर ले गए। क्लास अंतर्गत पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।  एक अन्य घटना में पुलिस को सूचना मिली की कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप राजपाल सोनी पुत्र रामजीवन सोनी निवासी लोटना करिया कला मौजूदा समय में कल्याणपुर में रहते हैं। उनके द्वारा सूचना दी गई कि मेरे घर में लाकर तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोर उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। देखा गया कि ताला खुला था और लॉकर की चाबी उस में लगी हुई थी। परंतु उसमें सामान नदारद था। फिलहाल दोनों घटनाओं को पुलिस चुनौती मान रही है और मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर हुए फुर्र
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दो घरों में दिनदहाड़े चोरी होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा वहीं पीड़ित परिवार सदमे में रहा।  बता दें कि आज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज व कल्याण पुर के 2 घरों में दिनदहाड़े चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल व्याप्त रहा। शंकरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि रानीगंज के पास चोरी हो गई है जिस पर मौके पर शंकरगढ़ पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आलोक सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी श्रीनगर अकौरिया ने बताया कि मेरी पत्नी सुषमा सिंह सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। वह सुबह स्कूल चली गई और मैं बच्चों को स्कूल छोड़कर रानीगंज अपने मेडिकल स्टोर में था। दोपहर जब मैं अपने घर आया तो देखा कि हमारे घर का दरवाजा टूटा था। घर के अलमारी में रखा लगभग लाखों रुपए की  सोने चांदी के जेवरात व ₹30000 नगदी अज्ञात चोर ले गए। क्लास अंतर्गत पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।  एक अन्य घटना में पुलिस को सूचना मिली की कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप राजपाल सोनी पुत्र रामजीवन सोनी निवासी लोटना करिया कला मौजूदा समय में कल्याणपुर में रहते हैं। उनके द्वारा सूचना दी गई कि मेरे घर में लाकर तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोर उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। देखा गया कि ताला खुला था और लॉकर की चाबी उस में लगी हुई थी। परंतु उसमें सामान नदारद था। फिलहाल दोनों घटनाओं को पुलिस चुनौती मान रही है और मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment