लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। बाजारों मे छठी त्योहार के मौके पर फलों की बिक्री शुरू होने ऊंचे दामों चढ़ा हुआ नजर दिख रहा है। थोक और फूटकर फलों का महगाई का भी अहसास करा रहा है। फल की कीमतें चढ़े होने से लोग कम खरीद कर रहे है। शनिवार को फलों की खरीद करने मे जुटे हुए है। दो दिनों से दाम बढ़ने से व्रती को चुनौती दे रहा है। डाला छठ की औपचारिक शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार को शाम को नहाय खाय से हो गई है। छठ मइया की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने तालाब व नहरों के तट पर बेदी बनाकर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। घर आकर भजन, कीर्तन मे लीन रही। पवित्रता बनाए रखने के लिए नया वस्त्र धारण करके गुड़, खीर बनाकर छठी मइया का ध्यान करके स्वजनों के साथ ग्रहण किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































