लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना के तारापुर गांव में घर की सफाई कर रहे बुजुर्ग की अचानक दीवार के ढह जाने से दबकर मौत हो गयी। तारापुर पूरे सलाधी गांव के रामनाथ पाल का पुत्र रामसुंदर पाल 65 शुक्रवार को घर के भीतर साढे दस बजे सुबह झाडू लगा रहा था। इसी बीच छप्परनुमा कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गयी। दुर्घटना मे रामसुंदर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के समय मृतक की बहू घर के पीछे खाना बना रही थी। कुछ देर बाद जब वह मौके पर पहुंची तो ससुर को मलबे मे दबा देख चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर मृतक की पत्नी भी खेत से भागकर घर पहुंची। मृतक के तीन बेटे रोजी रोटी के सिलसिले मे परदेश मे रहते है। दीवार से दबकर बुजुर्ग की मौत को लेकर प्रशासन मे भी हडकंप मच गया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

दीवार के मलबे मे दबकर बुजुर्ग की मौत
लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना के तारापुर गांव में घर की सफाई कर रहे बुजुर्ग की अचानक दीवार के ढह जाने से दबकर मौत हो गयी। तारापुर पूरे सलाधी गांव के रामनाथ पाल का पुत्र रामसुंदर पाल 65 शुक्रवार को घर के भीतर साढे दस बजे सुबह झाडू लगा रहा था। इसी बीच छप्परनुमा कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गयी। दुर्घटना मे रामसुंदर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के समय मृतक की बहू घर के पीछे खाना बना रही थी। कुछ देर बाद जब वह मौके पर पहुंची तो ससुर को मलबे मे दबा देख चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर मृतक की पत्नी भी खेत से भागकर घर पहुंची। मृतक के तीन बेटे रोजी रोटी के सिलसिले मे परदेश मे रहते है। दीवार से दबकर बुजुर्ग की मौत को लेकर प्रशासन मे भी हडकंप मच गया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें