V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की मौत से कस्बे में सन्नाटा

लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ उर्फ सराय लाल खातून कस्बा के सब्जी व्यापारी के परिवार के आधा दर्जन लोगों की मौत से व्यापारियों में सन्नाटा पसर गया है। एक ही परिवार के 10 लोग विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे तभी यह हादसा हंडिया के टोल प्लाजा के निकट हुआ। घटना से परिवार में गम का माहौल है। शिवगढ़ कस्बा निवासी स्वर्गीय श्यामलाल के चार बेटे संजय, उमेश और रमेश आदि हैं। सभी सब्जी का व्यवसाय करते हैं। दीपावली को घर वालों ने भैया दूज पर विंध्याचल दर्शन करने का मन बनाया और गांव के ही इरशाद की टवेरा को बुक कर लिया। बुधवार भोर में करीब 5 बजे परिवार के उमेश, ऋषभ, रेखा, कृष्णा देवी, कविता, रमेश, गोटू, ओजस, रेखा व प्रिया को लेकर इरशाद विंध्याचल दर्शन कराने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार लगभग 6 बजे टवेरा अनियंत्रित होकर हंडिया टोल प्लाजा के निकट एक बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में टवेरा के परखच्चे उड़ गए। घटना में रेखा 45 वर्ष पत्नी संजय अग्रहरी, रेखा 32 वर्ष पत्नी रमेश अग्रहरि, कृष्णा देवी 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल कविता 36 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दिनेश व ओजस 1 वर्ष पुत्री उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल उमेश, प्रिया, गोटू व परिषद को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गोटू की भी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। इस दुखद दुखद घटना की जानकारी जब व्यापारियों को हुई तो आसपास के व्यापारी दुकान बंद कर मौके पर पहुंच परिवार वालों को सांत्वना देते रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ उर्फ सराय लाल खातून कस्बा के सब्जी व्यापारी के परिवार के आधा दर्जन लोगों की मौत से व्यापारियों में सन्नाटा पसर गया है। एक ही परिवार के 10 लोग विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे तभी यह हादसा हंडिया के टोल प्लाजा के निकट हुआ। घटना से परिवार में गम का माहौल है। शिवगढ़ कस्बा निवासी स्वर्गीय श्यामलाल के चार बेटे संजय, उमेश और रमेश आदि हैं। सभी सब्जी का व्यवसाय करते हैं। दीपावली को घर वालों ने भैया दूज पर विंध्याचल दर्शन करने का मन बनाया और गांव के ही इरशाद की टवेरा को बुक कर लिया। बुधवार भोर में करीब 5 बजे परिवार के उमेश, ऋषभ, रेखा, कृष्णा देवी, कविता, रमेश, गोटू, ओजस, रेखा व प्रिया को लेकर इरशाद विंध्याचल दर्शन कराने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार लगभग 6 बजे टवेरा अनियंत्रित होकर हंडिया टोल प्लाजा के निकट एक बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में टवेरा के परखच्चे उड़ गए। घटना में रेखा 45 वर्ष पत्नी संजय अग्रहरी, रेखा 32 वर्ष पत्नी रमेश अग्रहरि, कृष्णा देवी 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल कविता 36 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दिनेश व ओजस 1 वर्ष पुत्री उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल उमेश, प्रिया, गोटू व परिषद को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गोटू की भी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। इस दुखद दुखद घटना की जानकारी जब व्यापारियों को हुई तो आसपास के व्यापारी दुकान बंद कर मौके पर पहुंच परिवार वालों को सांत्वना देते रहे।

Leave a Comment