V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डेंगू से पीड़ित शिक्षक की क्लास रूम में मौत

लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । प्रयागराज के डेंगू पीड़ित एक अध्यापक की कक्षा में पढाते वक्त वक्त तबीयत बिगड़ जाने से कालेज में हड़कम्प मच गया। जिसे एक नजदीक के एक अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने परीक्षणोपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि डेंगू के शहर के म्योराबाद इसाई कॉलोनी निवासी अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर 32 वर्ष सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में बतौर टीचर तैनात थे। वह इंटर के बच्चों को कॉमर्स पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोपहर में वह कक्षा 11 के बच्चों को पढ़ा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक कुछ लोग समझ पाते क्लास में ही उनकी मौत हो गई। इससे छात्र सदमे में आ गए और चीख पुकार करने लगे। शोरगुल सुनकर दूसरी कक्षाओं के टीचर के साथ प्रिंसिपल मौके पर पहुंच गए। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। वह अपना उपचार करा रहे थे। गुरुवार को कुछ आराम होने पर वह विद्यालय में पढ़ाने के लिए पहुंच गए और यह घटना हो गई। शोक में विद्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । प्रयागराज के डेंगू पीड़ित एक अध्यापक की कक्षा में पढाते वक्त वक्त तबीयत बिगड़ जाने से कालेज में हड़कम्प मच गया। जिसे एक नजदीक के एक अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने परीक्षणोपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि डेंगू के शहर के म्योराबाद इसाई कॉलोनी निवासी अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर 32 वर्ष सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में बतौर टीचर तैनात थे। वह इंटर के बच्चों को कॉमर्स पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोपहर में वह कक्षा 11 के बच्चों को पढ़ा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक कुछ लोग समझ पाते क्लास में ही उनकी मौत हो गई। इससे छात्र सदमे में आ गए और चीख पुकार करने लगे। शोरगुल सुनकर दूसरी कक्षाओं के टीचर के साथ प्रिंसिपल मौके पर पहुंच गए। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। वह अपना उपचार करा रहे थे। गुरुवार को कुछ आराम होने पर वह विद्यालय में पढ़ाने के लिए पहुंच गए और यह घटना हो गई। शोक में विद्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Leave a Comment