V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इविवि में ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी

एफआईआर दर्ज, पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला गैलरी में सौंदर्यीकरण करा रहे ठेकेदार से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ठेकेदार आशीष त्रिपाठी निवासी गोमती नगर, लखनऊ ने कर्नलगंज थाने में कई छात्रों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह इविवि में सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहे हैं। आरोपी छात्र विक्की यादव, आनंद यादव और अंकित पाल 50 लाख रुपए देने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
आशीष त्रिपाठी की प्रताप हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। आशीष ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी उससे छात्रों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी और कार्यस्थल से करीब डेढ़ लाख का समान चोरी हो गया था। मजदूरों को परेशान किया गया था, तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद छात्रों ने फोन करके 50 लाख रुपए नहीं देने पर काम नहीं करने देने की धमकी दी है। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि शराब पीकर तमाम छात्र निराला गैलरी पर पहुंचते हैं और महिला मजदूरों से बदसलूकी करते हैं। काम बंद कराने की धमकी देते हुए उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि आरोपी विक्की यादव, आनंद यादव और अंकित पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
एफआईआर दर्ज, पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला गैलरी में सौंदर्यीकरण करा रहे ठेकेदार से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ठेकेदार आशीष त्रिपाठी निवासी गोमती नगर, लखनऊ ने कर्नलगंज थाने में कई छात्रों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह इविवि में सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहे हैं। आरोपी छात्र विक्की यादव, आनंद यादव और अंकित पाल 50 लाख रुपए देने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
आशीष त्रिपाठी की प्रताप हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। आशीष ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी उससे छात्रों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी और कार्यस्थल से करीब डेढ़ लाख का समान चोरी हो गया था। मजदूरों को परेशान किया गया था, तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद छात्रों ने फोन करके 50 लाख रुपए नहीं देने पर काम नहीं करने देने की धमकी दी है। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि शराब पीकर तमाम छात्र निराला गैलरी पर पहुंचते हैं और महिला मजदूरों से बदसलूकी करते हैं। काम बंद कराने की धमकी देते हुए उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि आरोपी विक्की यादव, आनंद यादव और अंकित पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment