लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। विकास खण्ड होलागढ़ के एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र के घर गुरुवार को मानो दुख का बादल ही फाट पड़ा हो। बुधवार रात 82 वर्षीय पिता रिटायर्ड जज राम किशोर मिश्र का निधन कैंसर के इलाज के दौरान हो गया जबकि 62 वर्षीय भाभी प्रेमा मिश्रा पत्नी नन्द किशोर मिश्र की मृत्यु गुरुवार भोर डेंगू के कारण हो गयी। उनकी भाभी का इलाज फाफामऊ में चल रहा था। बता दें कि नगरहा के पूरा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ निवासी राम किशोर मिश्र रिटायर्ड जज रहे। वह प्रयागराज से वर्ष 2002 में सेवामुक्त हुए थे। पिता और भाभी को एक साथ श्रृंगवेरपुर में मुखाग्नि दी गयी।एडीओ पंचायत के पिता और भाभी की एक साथ मृत्यु होने की सूचना पर होलागढ़ और श्रृंगवेरपुर ब्लाक के तमाम अधिकारियों और प्रधानों ने घर व श्रृंगवेरपुर घाट पहुंचकर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में बीडीओ होलागढ़ ओम प्रकाश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, एडीओ पंचायत श्रृंगवेरपुर अनिल कुमार पाल, एडीओ सहकारिता विजेंद्र कुमार मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, वरुण कुमार मिश्र, टीएन सिंह, राजेश शुक्ल, राम शिरोमणि शुक्ल, देवेंद्र सिंह, रवीन्द्र राजा, बच्चू लाल यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, राम मूरत पटेल आदि प्रमुख रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































