o प्रयागराज संगम से ट्रेन की सुविधा
प्रतापगढ। 14 से 22 नवंबर तक दक्षिण भारत यात्रा भ्रमण स्वदेश दर्शन ट्रेन का संचालन उत्तर प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए आईआरसीटीसी ने किया है। यह टूर 08 रात्रि एवं 09 दिन का पैकेज है। इसका पैकेज मूल्य मा़त्र 17,640/- रूपया है। इस यात्रा हेतु लोगों की सुविधा के लिये विभिन्न बैंकों के द्वारा 615 रुपए प्रति माह इएमआई भुगतान की सुविधा की व्यवस्था भी की गई है ताकि निम्न आय वर्ग तथा अन्य आय वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसके पैकेज के अर्न्तगत रामेश्वरम मदुरई मल्लिकार्जुन एवं तिरुपति बालाजी के दर्शन कराये जायेगें। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है। इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित हैं। आईआरसीटी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति कानपुर एवं पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।
गोरखपुर-8595924320/8595924273
लखनऊ-8287930902/ 8287930916/8287930909/ 8287930915।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































