सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारकर नकली दूध किया था बरामद, करारी के फरीदनपुर गांव का मामला।
मंझनपुर कौशांबी। सदर तहसील के फरीदपुर गांव में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी किया छापेमारी किया था। जिस पर दूधिया के घर से छः सौ लीटर नकली व मिलावटी दूध पकड़ गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तहरीर पर करारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम नागरिकों को सही और शुद्ध चीजें मिल सके इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडे बीते सोमवार को अपनी टीम के साथ जांच अभियान चलाया था। जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूधिया राहुल पाल व संजय पाल निवासी फरीदनपुर को लगभग 600 लीटर मिलावटी दूध नकली के साथ धर दबोचा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की इस कार्यवाही से क्षेत्र में दुकानदारों नकली व केमिकल दूध का इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया था। हालांकि मंगलवार को नकली दूध का इस्तेमाल करने वाले संजय पाल राहुल पाल निवासी फरीदनपुर के खिलाफ करारी पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































