लोकमित्र ब्यूरो
नारीबारी (प्रयागराज)। मेजा विधान सभा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नारीबारी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और ईश्वर से स्वस्थ निरोग और दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवीश कुमार मिश्र पूर्व मंडल अध्यक्ष एवम पूर्व ग्राम प्रधान जरखोरी ने किया। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारीबारी अंजनी लाल, पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप पाठक, शरद गुप्ता, दिवाकर त्रिपाठी, विशंभर नाथ मिश्र प्रधान, सूबेदार सिंह, पंकज पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि फूल तारा, रावेन्द्र सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































