V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बहादुरपुर के उचित दर विक्रेताओं की अपनी मांगो को लेकर बैठक संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो
हनुमानगंज (प्रयागराज)। बहादुरपुर के उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक रविवार को विपणन गोदाम बहादुरपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इंद्र देव मिश्र ने किया तथा बैठक का संचालन जयंतदेव यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के जिला संयोजक प्रयागराज गणेश प्रसाद द्विवेदी रहे। उन्होंने कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अब भी हम एकजुट नही हुए तो आने वाला समय हम लोगों के लिए बहुत ही कठिन हो जायेगा और हम लोगों की समस्या न तो विभाग सुनेगा और न ही शासन। इसलिए हम लोगों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में सभी विक्रेताओं ने यह निर्णय लिया कि हम लोगों को नियमित खाद्यान्न व चना, नमक व तेल का कमीशन विभाग द्वारा न मिलने के कारण हम सब भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। इस विषय पर हम सभी ये निर्णय लेते हैं कि एक सप्ताह के अन्दर हम लोगों का कमीशन नहीं दिया गया तो हम सभी सितंबर-2022-नियमित का खाद्यान्न का वितरण करने में असमर्थ होेगे।  जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व विभाग की होगी। सभी उचित दर विक्रेताओं ने अपनी प्रमुख मांगो में कहा कि वितरण प्रमाण पत्र से मुक्त किया जाए। वितरण रजिस्टर से मुक्त किया जाये, एमडीएम का भाड़ा व पल्लेदारी दिया जाये, प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना के 5-माह का कमीशन दिलाया जाए, सिंगल स्टेप डिलीवरी में छोटी गाड़ियों से भी उचित दर विक्रेताओं के यहाँ खाद्यान्न पहुचना, आंगनबाड़ी के खाद्यान्न का भाड़ा एवं पल्लेदारी दिया जाये। ये सभी बातें बैठक में प्रमुख रूप से रखी गई। इस मौके पर राम तीरथ यादव, लालता प्रसाद, राम चंद्र मिश्रा, कमलेश यादव, हेमंत कुमार, शिव धर दुबे, रामनरेश, केशव प्रसाद मिश्रा, अभय राज सिंह, नन्द राज सिंह, मुन्नीलाल, लालचंद, चंद्रभान सिंह, भैया राम, मनीष कुमार, शंभू नाथ यादव, राम चंद्र पांडेय, धर्मराज यादव, रेखा सिंह, कमला देवी सहित सैकड़ों उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
हनुमानगंज (प्रयागराज)। बहादुरपुर के उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक रविवार को विपणन गोदाम बहादुरपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इंद्र देव मिश्र ने किया तथा बैठक का संचालन जयंतदेव यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के जिला संयोजक प्रयागराज गणेश प्रसाद द्विवेदी रहे। उन्होंने कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अब भी हम एकजुट नही हुए तो आने वाला समय हम लोगों के लिए बहुत ही कठिन हो जायेगा और हम लोगों की समस्या न तो विभाग सुनेगा और न ही शासन। इसलिए हम लोगों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में सभी विक्रेताओं ने यह निर्णय लिया कि हम लोगों को नियमित खाद्यान्न व चना, नमक व तेल का कमीशन विभाग द्वारा न मिलने के कारण हम सब भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। इस विषय पर हम सभी ये निर्णय लेते हैं कि एक सप्ताह के अन्दर हम लोगों का कमीशन नहीं दिया गया तो हम सभी सितंबर-2022-नियमित का खाद्यान्न का वितरण करने में असमर्थ होेगे।  जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व विभाग की होगी। सभी उचित दर विक्रेताओं ने अपनी प्रमुख मांगो में कहा कि वितरण प्रमाण पत्र से मुक्त किया जाए। वितरण रजिस्टर से मुक्त किया जाये, एमडीएम का भाड़ा व पल्लेदारी दिया जाये, प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना के 5-माह का कमीशन दिलाया जाए, सिंगल स्टेप डिलीवरी में छोटी गाड़ियों से भी उचित दर विक्रेताओं के यहाँ खाद्यान्न पहुचना, आंगनबाड़ी के खाद्यान्न का भाड़ा एवं पल्लेदारी दिया जाये। ये सभी बातें बैठक में प्रमुख रूप से रखी गई। इस मौके पर राम तीरथ यादव, लालता प्रसाद, राम चंद्र मिश्रा, कमलेश यादव, हेमंत कुमार, शिव धर दुबे, रामनरेश, केशव प्रसाद मिश्रा, अभय राज सिंह, नन्द राज सिंह, मुन्नीलाल, लालचंद, चंद्रभान सिंह, भैया राम, मनीष कुमार, शंभू नाथ यादव, राम चंद्र पांडेय, धर्मराज यादव, रेखा सिंह, कमला देवी सहित सैकड़ों उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

Leave a Comment