V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तेज बारिश और तूफान के चलते किसानों की फसलें बर्बाद, किसान परेशान

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार देर शाम अचानक हुई तेज बारिश और तूफान के चलते सैकड़ों किसानों के धान व बाजरे की फसल खेतो में गिरकर बर्बाद हो गई। फसल की तैयारी को लेकर मन में सपने सजाए किसानों की चाहत पर पानी फिर गया। मायूस किसानों के आंखों में खुशी के बजाए गम के अंशु छलक रहे है। जो लोग केवल खेती के सहारे अपने बेटे और बेटियों की शादी के सपने सजाए हुए थे उनके अरमानों पर पानी फिर गया। क्षेत्र के गडौर, गगौर, मुंगरा, सौरहा, लतीफपुर, कोड़ापुर, दुलमापुर, मैलहन, मैलवन, कोनार, बलकरनपुर, सलमापुर, शाहापुर, हेमापुर, दरियापुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की धान, बाजरे की फसलें जमीन पर गिरकर नष्ट हो गई। पहले तो किसान धान की नर्सरी को खेतो में रोपने के लिए पानी को लेकर परेशान रहे, किसी तरह नर्सरी की रोपाई करने के बाद उसकी निराई और खाद डालकर फसल तैयार भी किया तो धानो में बालियां लेने के बाद ही आया तेज तूफान और तेज बारिश ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मन्नू हाशमी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी फूलपुर को सौंपते हुए तेज बारिश और तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार देर शाम अचानक हुई तेज बारिश और तूफान के चलते सैकड़ों किसानों के धान व बाजरे की फसल खेतो में गिरकर बर्बाद हो गई। फसल की तैयारी को लेकर मन में सपने सजाए किसानों की चाहत पर पानी फिर गया। मायूस किसानों के आंखों में खुशी के बजाए गम के अंशु छलक रहे है। जो लोग केवल खेती के सहारे अपने बेटे और बेटियों की शादी के सपने सजाए हुए थे उनके अरमानों पर पानी फिर गया। क्षेत्र के गडौर, गगौर, मुंगरा, सौरहा, लतीफपुर, कोड़ापुर, दुलमापुर, मैलहन, मैलवन, कोनार, बलकरनपुर, सलमापुर, शाहापुर, हेमापुर, दरियापुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की धान, बाजरे की फसलें जमीन पर गिरकर नष्ट हो गई। पहले तो किसान धान की नर्सरी को खेतो में रोपने के लिए पानी को लेकर परेशान रहे, किसी तरह नर्सरी की रोपाई करने के बाद उसकी निराई और खाद डालकर फसल तैयार भी किया तो धानो में बालियां लेने के बाद ही आया तेज तूफान और तेज बारिश ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मन्नू हाशमी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी फूलपुर को सौंपते हुए तेज बारिश और तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment