V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया औचक निरीक्षण

मरीजों की स्थिति के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर वहां के चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेड की संख्या बढ़ायें जाने के लिए किया निर्देशित
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । बुद्धवार को जिलाधिकारी प्रयागराज ने तेज बहादुर सप्रू जिला चिकित्सालय (बेली) का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की ब्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारियों को आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश दिये। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी संजय खत्री ने बुद्धवार को तेज बहादुर सप्रू जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली साथ ही वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है इसका भी अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने मरीजों के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर वहां के चिकित्साधिकारी डॉ0 अखौरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बेड की संख्या को बढ़ायें जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सभी डिटेल रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम है, उनका विशेष ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जाने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता तथा भर्ती मरीजों के लिए और क्या व्यवस्थायें की जा सकती है, इसकी बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नानक सरन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेली सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मरीजों की स्थिति के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर वहां के चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेड की संख्या बढ़ायें जाने के लिए किया निर्देशित
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । बुद्धवार को जिलाधिकारी प्रयागराज ने तेज बहादुर सप्रू जिला चिकित्सालय (बेली) का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की ब्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारियों को आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश दिये। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी संजय खत्री ने बुद्धवार को तेज बहादुर सप्रू जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली साथ ही वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है इसका भी अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने मरीजों के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर वहां के चिकित्साधिकारी डॉ0 अखौरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बेड की संख्या को बढ़ायें जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सभी डिटेल रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम है, उनका विशेष ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जाने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता तथा भर्ती मरीजों के लिए और क्या व्यवस्थायें की जा सकती है, इसकी बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नानक सरन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेली सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment