निपुण ब्लॉक बनाने का संकल्प , बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा
🔔 यह भी पढ़ें...
कुंडा , प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आज विकास खंड बाबागंज के शहीद मेजर मनोज पांडेय सभागार में मिशन कायाकल्प को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर समन्वय स्थापित करते हुए स्कूलों को बेहतर तरीके से भौतिक संसाधन से संतृप्त किए जाने का आह्वान पंचायत प्रतिनिधियों से किया गया। उधर , पंचायत प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में कोई रुचि नहीं दिखाई और महज कुछ प्रधानों ने ही अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन कर संगोष्ठी में शामिल हुए जिससे मिशन की सफलता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इस दौरान विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितामन पुर पटना के प्रधान दिनेश बहादुर , प्रधानाध्यापक डा. शिवाकांत द्विवेदी , पूरे मसवन के प्रधान चंद्रेश कुमार एवं प्रधानाध्यापक रामकिशोर रायगढ़ की ग्राम प्रधान सरिता देवी तथा प्रधानाध्यापक गुजवर संजय कुमार को अंगवास्त व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले पूर्व क्षेत्र प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज द्वारा वीणावादिनी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीईओ ऋचा सिंह ने मुख्य अतिथि एवं एसआरजी चंद्रजीत यादव , आशुतोष निर्मल को बुके देकर स्वागत किया। सुश्री ऋचा सिंह ने बताया कि ब्लॉक को निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रदेश प्रमुख 50 ब्लॉकों में शामिल किया गया है इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से सभी के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। संगोष्ठी में एडीओ पंचायत राजेश सिंह , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला मंत्री अरुण कुमार द्विवेदी , पीएसएस के अरुण पति , प्रभाकर पाण्डेय, पीएसएस पांडे गुट के जिला मंत्री नवनीत सिंह , अटेवा के संजय सरोज ,संजीत पूर्व माध्यमिक के महामंत्री त्रिलोकी नाथ शुक्ल , एआरपी जयराम यादव , राजेंद्र यादव , अशोक कुमार सरोज , अंकित केसरी , बबलू सोनी , राजेश पांडेय , आरएसएम के दिनेश कुमार मौर्य, राजेश मिश्र , कमलेश नोडल , बृजेश त्रिपाठी ,महेंद्र यादव , अजय कुमार त्रिपाठी सहित सभी विद्यालयों के प्रभारी मौजूद रहे। संचालन एआरपी डा. सुंदरम श्रीवास्तव ने किया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































