लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र में दोपहर के वक्त क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहाँ पर पहले से उपस्थित पुलिसकर्मी व आस पास के लोग ने बांस बल्लियों के सहारे जलते हुए सिलेंडर को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के खाई गांव के रहने वाला आर्यन केसरवानी रामपुर तिराहे पर रेस्टोरेंट्स की दुकान खोल रखा है। शनिवार दोपहर के वक्त वह कड़ाही में तेल डालकर चाऊमीन बनाने जा रहा था। उसी दरमियान अचानक आग लग गई, जहां आग की लपटे की आगोश में आने से काउंटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक लगभग 15 हजार रुपए तक का नुकसान हुआ है। गनीमत रही रहा कोई हताहत नही हुआ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































