लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की सोच लेकर समय-समय पर तहसील और थाने में आयोजित होने वाले समाधान दिवस की योजना लोगों की निगाह में अब महज खानापूर्ती बनकर रह गई है। शनिवार को थाना परिसर करछना में आयोजित हुए समाधान दिवस पर चार शिकायती पहुंचे। जहां फरियादी निस्तारण की आस लगाये रहे लेकिन मायूस होकर ही लौटना पड़ा। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार विनय कुमार द्विवेदी के समक्ष कुल 4 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें राजस्व की शिकायतें अधिक रही। इसके अलावा भी अन्य मामलों से भी जुड़ी शिकायतें दर्ज की गई। किंतु किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हो सका। शिकायतों के संबध में राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारण की बात कही गई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































